जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय खगड़िया के द्वारा एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब कैम्प में NAVABHARATH Fertilizers Limited शामिल हो रही है जिसके द्वारा भागलपुर, बेगूसराय एवम खगड़िया में सेल्स ट्रेनी के कुल 30 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी।20-40 आयु वर्ग के इच्छूक व्यक्ति न्यूनतम मैट्रिक पास होने चाहिए।वेतन 8000/- 12000/ साथ में टी ए, डी ए तथा कमीशन एवम प्रदर्शन के आधार पर इंसेंटिव्स दिए जाएंगे।
इस जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदक पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे जिला निबंधन परामर्श केन्द्र खगड़िया में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते है। आवेदको को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र. सी० वी०, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर इस जॉब कैम्प का लाभ उठा सकते है।
इस जॉब कैम्प की सारी सुविधाएँ जिला नियोजनालय खगड़िया के द्वारा निःशुल्क दी जा रही है। उपरोक्त योग्यता रखने वाले तथा बिहार के किसी भी जिला नियोजनालय में निबंधित छात्र इस जॉब कॅम्प में भाग ले सकते है।नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। अतः नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार है ,जिला नियोजनालय खगड़िया मात्र सुविधा प्रदाता की भूमिका में है।












