JNA/दिलावर अंसारी की रिपोर्ट
कटोरिया (बांका)शुक्रवार को रमजान का चांद कहीं भी नजर नहीं आया 30के चांद के हिसाब से अब रमजान महीने का शुभारंभ रविवार से होगा ओलमा काउंसिल के जिला सचिव मुफ्ती मो मुस्कितम अहमद ओर जिलाध्यहक्ष कमाल मुस्तफा ने बताया कि शुक्रवार को कहीं से भी रमजान का चांद देखे जाने की शहादत नहीं मिली इसलिए अब रमजान का पहला रोजा रविवार को होगा उन्होनें कहा कि बांका के अलावा अन्य जिले ओर दूसरे प्रदेशों से भी इस बात की तसदीक की गई कहीं से भी 29 का चांद देखे जाने की सुचना नही मिली तराबीह की नमाज शनिवार से विभिन्न मस्जिदों में शुरू की जाएगी ओलमा काउंसिल के जिला सचिव मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने कहा कि इस पाक मुबारक महिने में हर बालीग मुस्लमान पर रोजा रखना फर्ज है इसलिए रोजा जरूर रखे ओर इस महिने में खास इबादत नमाजे तराबीह है इसे भी अदा करें और तमाम तरह की बुराईयो से बचने की हिदायत दी है।साथ ही साथ ओलमा काउंसिल के जिला सचिव मुफ्ती मस्तकिम अहमद और जिलाध्यहक्ष कमाल मुस्तफा ने जिलेवासियों को रमजान की मुबारकबाद भी दी।


