26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया, जानें

जेएनए/आर आर वर्मा
पटना बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हलचल शुरू हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा। लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बीजेपी का संसदीय बोर्ड तय करेगा।बता दें कि चुनाव अभी दूर है, लेकिन राजनीतिक दल अभी से तैयारी में जुट गए हैं।जबकि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी रणनीति बना रहे हैं। जायसवाल के इस बयान से कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या नीतीश कुमार अगला सीएम बनेंगे? अगर NDA जीतता है तो क्या मुख्यमंत्री बनेंगे? ये सवाल अब चर्चा का विषय बन गए हैं।दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। बोले, मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा। जबकि बीजेपी के इस दोतरफे बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। एक तरह से कहा जाए तो NDA में सीएम फेस फंस गया है।बताते चलें कि बिहार में आज से बिहार विधानमंडल सत्र की शुरुआत हो रही है। नीतीश कुमार की सरकार 2025026 के लिए बजट पेश करेगी। बजट सत्र के दौरान बिहार बीजेपी अध्यक्ष का ‘सीएम फेस’ बयान सियासत में बवाल ला दिया है। हलांकि माना ये जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इसे मुद्दे को लपकेंगे और नीतीश के बहाने बीजेपी पर बोलेंगेतेजस्वी यादव, सीएम नीतीश के बेटे निशांत को लेकर पहले से ही हमलावर हैं। आरजेडी नेता बार-बार कह रहे हैं कि बीजेपी के लोग नहीं चाहते हैं कि निशांत राजनीति में आएं। वहीं बीजेपी के लोग नहीं चाहते हैं कि जेडीयू आगे बढ़े। यही कारण है कि रणनीति के तहत बीजेपी के लोग आगे बढ़ रहे हैं।वहीं चर्चाओं का बजार जितनी मुंह उतनी वातें करते दिखे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें