*उक्त ऋण शिविर का आयोजन वरीय उप-समाहर्ता (बैंकिंग) निशिकांत की अध्यक्षता में किया गया*
JNA/ अरुण कुमार वर्मा क्रेडिट कैंप के आयोजन का उद्देश्य जिले में क्रेडिट आउटरीच/वितरण को बढ़ावा देना है ताकि जमा साख अनुपात को और भी बेहतर किया जा सके I इसी सन्दर्भ में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति , पटना के निर्देशानुसार शिविर का आयोजन मुख्य रूप से अधिकाधिक लाभार्थियों को बैंक द्वारा वित्त उपलब्ध कराना था I
मुख्य अतिथि वरीय उप-समाहर्ता (बैंकिंग) निशिकांत द्वारा कई लाभुकों को पी. एम. इ.जी.पी एवं पी.एम.एफ.एम.इ ऋण , किसान क्रेडिट कार्ड, उद्योग से सम्बंधित अन्य ऋण , मुद्रा योजना, जीविका स्वयं सहायता समूह आदि के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरित किये गए I आज के क्रेडिट कैंप के अंतर्गत जिले में कुल 2487 ग्राहकों के बीच 70 (सत्तर करोड़) करोड़ रूपये का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया है I ऋण शिविर में कुल 1376 जीविका स्वयं सहायता समूहों को इक्कीस करोड़ रूपये के ऋण वितरित किये गए है I वरीय उप-समाहर्ता (बैंकिंग) के द्वारा संबोधन के दौरान बैंको को यह निर्देश दिये गए कि अभी वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्त होने में केवल तीन दिन बचे है और इस दौरांन जितने भी पी. एम. इ.जी.पी एवं पी.एम.एफ.एम.इ ऋण योजना से सम्बंधित ऋण आवेदन बैंक में लंबित है उनका आवेदन वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले निस्तारित कर लिया जाए I उनके द्वारा यह भी जानकारी दी गयी कि ऋण का वास्तविक उपयोग लाभार्थी द्वारा किया जाये ताकि उससे होने वाले आय से ऋण का क़िस्त समय पर भरा जा सके I उनके द्वारा लोगो को यह भी सलाह दी गयी कि वे व्यावसायिक/ग्रामीण बैंको से ही ऋण लेने को प्राथमिकता दे I कार्यक्रम के संचालनकर्ता अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सिंह द्वारा क्रेडिट कैंप के आयोजन के उद्देश्य के विषय में एवं पी. एम. इ.जी.पी एवं पी.एम.एफ.एम.इ ऋण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगो को उपलब्ध करायी I जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका श्री उमा शंकर भगत द्वारा जीविका दीदीयों को दिये जाने वाले ऋण से अपना व्यवसाय शुरू करने एवं इस पैसे का बेहतर उपयोग करने से सम्बंधित जानकारियाँ दी I
इस कार्यक्रम में डायरेक्टर, आर सेटी श्री श्रवण कुमार , जिला उदोग केंद्र के अधिकारी , जिला स्थित सभी बैंको के शाखा प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे I
संकल्प क्रेडिट कैंप का आयोजन समाहरणालय सीतामढ़ी स्थित परिचर्चा भवन में किया गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


