जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी दिपावली, काली पुजा छठ पर्व को देखते हुए आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारी बल सदस्य के द्वारा संयुक्त रूप से मानसी स्टेशन पर आने जाने वाले यात्री को ट्रेन में जन जागरुकता अभियान चलाया गया। जन जागरुकता अभियान के साथ साथ सघन चेकिंग अभियान चलाकर कर यात्री को यात्रा के दौरान होने वाले अपराध के बारे में अवगत कराया गया । साथ ही यात्री को चलती गाड़ी में नही चढ़ने उतरने कि बात बताया गया, जन जागरूक ,साथ ही यात्रा के दौरान गाड़ी में गंदगी नही फैलाने बेवजह चैन पुलिंग नही करें , वहीं मानसी आरपीएफ निरिक्षक प्रेम कुमार झा एवं जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार राय ने बताया कि यात्रा के दौरान किसी अनजान यात्री का दिया हुआ कोई खाद्य पदार्थ ना ले, नही खाने या अनजान यात्री से दोस्ती करें ,यात्रा के दौरान अपने समान खास कर मोबाइल पर्स जेवर जेवरात को सुरक्षित रखें, हो सकता हैं ।
नशा या जहर देकर आपको बेहोश करके आपका सारा सामान लूट सकता है । यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वह टिकट लेकर यात्रा करें, चलती ट्रेन में ना चढ़े उतरे , रेलवे ट्रैक पार ना करें , प्लेटफार्म बदलने के लिए सीडी नुमा पुल का प्रयोग करें, आदि के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। तथा कोई संदिग्ध गतिविधि या कोई परेशानी होने पर इसकी सूचना टोल फ्री नम्बर 139 फोन कर जानकारी दे।


