26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

खगड़िया आरपीएफ पुलिस ने एक नवालिक बच्चा भीख मांगते देख चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्त किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ सज्जन कुमार द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान  एक नाबालिक बच्चा पलेटफार्म नंबर 2 और 3 पर संदिग्ध अवस्था में अकेले यात्रियों से भीख मांगते हुए देखा गया । जिससे पूछताछ किया गया तो बच्चा ने अपना नाम और पता लवकुश कुमार उम्र लगभग 8 वर्ष पिता पप्पू साहनी घर भगत टोला थाना नगर जिला खगड़िया बताया । यात्रियों से भीख मांगने के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि मेरी माता जी मर चुकी है, तथा मेरे पिताजी दिल्ली में मजदूरी करते हैं एवं दूसरी शादी कर लिया ,वहीं पर रहते हैं । यहां मैं अपने चाचा चाची के यहां रहता हैं ।तथा मैं अपने चाची के कहने पर पहले अपने गांव में ही भीख मांग कर पैसा लाकर चाची को देता था। लेकिन आज मैं अपने चाची के कहने पर खगड़िया स्टेशन पर भीख मांग रहा था । भीख नहीं मांगता हूं तो मेरी चाची मुझे खाना नहीं देती है । तत्पश्चात उक्त बच्चा को आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया गया । समय करीब 14:00 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया के सदस्य आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पहुंचे । जिन्हें उक्त बच्चा के उज्जवल भविष्य हेतु बाल देख रेख एवं संरक्षण गृह में रखने के लिए सुपुर्द कर दिया गया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें