22.4 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

शकूराबाद बाजार और रतनी पंचायत के चिकसौरा गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद  विधानसभा क्षेत्र के शकुराबाद बाजार और रतनी पंचायत के चिकसौरा गांव में सोमवार को राजद नेत्री आभा रानी के नेतृत्व में एक सशक्त नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसने बिहार सरकार के खोखले दावों की असलियत को सामने रखा और जनता को बताया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनने वाली सरकार उनके जीवन में असल बदलाव कैसे लेकर आएगी।कार्यक्रम की शुरुआत “भैया तेजस्वी के अबकी जितावा” गीत और जोश भरे जोगीरा के साथ हुई, जिसने स्थानीय लोगों में ऊर्जा भर दी। इसके बाद प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में सबसे पहले बेरोजगारी और पलायन जैसे बिहार की सबसे गंभीर समस्याओं को उठाया गया, जिसमें बताया गया कि किस तरह आज भी बिहार के युवाओं को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है, जबकि सरकार सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी दिखाने में लगी है।नाटक में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की बदहाली, नल-जल और नली-गली योजनाओं की असफलता, आवास योजनाओं में भ्रष्टाचार और शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से हो रही मौतों जैसे जमीनी मुद्दों को तीखे व्यंग्य और हास्य शैली में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने दर्शाया कि कैसे शराबबंदी के नाम पर भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं की मिलीभगत से शराब की तस्करी बेरोकटोक जारी है, जिससे गरीबों का जीवन बर्बाद हो रहा है।नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “अब समय आ गया है आवाज उठाने का, ताकि बिहार के भविष्य को बचाया जा सके। सुन माई-बहिनियां, अबकी पुकार – बिहार में बनवा राजद सरकार, भैया तेजस्वी के अबकी जितावा, भैया तेजस्वी के सीएम बनावा। इस अवसर पर राजद नेत्री आभा रानी ने कहा, “आज के इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हमने गाँव और पंचायत के हर वर्ग की पीड़ा को जनता के बीच रखा है। बिहार में भ्रष्टाचार बेलगाम है, योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा, अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, और सरकार कह रही है कि बिहार तरक्की कर रहा है। असलियत यह है कि जनता सब जानती है, अब बस बदलाव की बयार उठ चुकी है।आभा रानी ने कहा कि आप लोगों की ताकत मेरी ताकत है। आप जितना मुझे अपनी समझते हैं, मैं भी उतनी ही संवेदनशीलता से आपकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करती हूं। मैं आपके बीच रहकर लड़ती हूं और बिहार के हर बेटे-बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही हूं।उन्होंने तेजस्वी यादव के संकल्पों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव की धूरी महिला सशक्तिकरण, बेरोजगारी खत्म करना और महंगाई से राहत दिलाना है। “जब तेजस्वी यादव जी की सरकार बनेगी, तब माई-बहन योजना के तहत हर महिला के खाते में हर माह ₹2500 डाले जाएंगे ताकि उनका आर्थिक सशक्तिकरण हो सके।इस दौरान आभा रानी ने बढ़ते अपराध पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि “आज बिहार में हत्या, लूट, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पटना में हर 25 घंटे में हत्या हो रही है। बड़े व्यापारी, छात्र, आम लोग, कोई सुरक्षित नहीं है। पुलिस पर हमले हो रहे हैं, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पूरी तरह से मौन हैं। क्या अब भी इन घटनाओं के लिए लालू यादव जी और तेजस्वी यादव जी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा? जो लोग जंगलराज-जंगलराज की रट लगाते रहते हैं, वो कहां हैं? उनका सुशासन कहां है। आभा रानी ने वोटर लिस्ट में चल रहे संशोधन पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, “गरीबों और पिछड़ों के वोट को चुराने की कोशिश हो रही है, ताकि सत्ता में बने रहने के लिए जनादेश को बदल दिया जाए। लेकिन हम सड़कों से लेकर विधानसभा तक इस साजिश के खिलाफ लड़ेंगे।आभा रानी ने अंत में कहा कि “बदलाव आकर रहेगा, न्याय की आवाज उठकर रहेगी, और बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनकर रहेगी। यह संकल्प मेरा है, राजद का है और बिहार के हर गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवा का है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें