31 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने खोया हुआ ट्रॉली बैग के उचित पहचान एवं जांच पड़ताल के पश्चात सही सलामत सुपुर्द किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ ने खोया हुआ ट्रॉली बैग बरामद कर सही सलामत पहचान कर सुपुर्द किया। गाड़ी संख्या 15631 डाउन में यात्री का छूटा हुआ ट्रॉली बैग आरपीएफ खगड़िया द्वारा बरामद कर सही सलामत सुपुर्द किया गया। बता दे की आरपीएफ खगड़िया को सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त गाड़ी में किसी यात्री का ट्रॉली बैग छूट गया है। सूचना पाकर आरपीएफ खगड़िया का निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के निर्देशन में ड्यूटी में तैनात आरपीएफ स्टाफ आरक्षी विक्रम कुमार आजाद एवं आरक्षित सज्जन कुमार द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त गाड़ी के खगड़िया समय 8:50 बजे आगमन पर खोजबीन कर कोच संख्या A1, बर्थ नंबर 22 के पास पड़े ट्रॉली बैग को रिकवर किया जिस ट्रेन में ड्यूटी पर मौजूद सीटीआई सुरेंद्र कुमार बरौनी द्वारा एक मेमो प्राप्त कर ट्रॉली बैग को खगड़िया उतारा गया तथा यात्री को सूचित किया गया । समय करीब 12:30 बजे सामान के स्वामी श्री सुखदेव सिंह पिता श्री यशवंत सिंह घर रंधिरपुर थाना कुठौंद जिला जालौन उत्तर प्रदेश आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पहुंचे जिन्हें ट्रॉली बैग के उचित पहचान एवं जांच पड़ताल के पश्चात सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है । ट्रॉली बैग में नए पुराने कपड़े एवं मूल्यवान दस्तावेज आदि थे, जो सुरक्षित है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें