26.5 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

सावित्री बाई फुले के बिना देश की शिक्षा और समाजिक उत्थान की बात अधूरी है- मनोहर कुमार यादव

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में राजद जिलाध्यक्ष सह बीससूत्री उपाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में देश की प्रथम प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले का जंयती मनाया गया।उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर याद किया। राजद नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में शिक्षा पाना सभी का अधिकार है लेकिन समाज में कई समुदाय इससे लंबे से समय तक दूर रहे हैं। उन्हें शिक्षा का अधिकार पाने के लिए लंबा लड़ाई लड़नी पड़ी है। खासतौर पर लड़कियों को शिक्षा पाने के लिए अपनों का ही विरोध झेलना पड़ा है। आज देश की पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले की जयंती है, जिन्होंने पहले खुद लंबी लड़कर पढ़ाई की बल्कि उसके बाद दूसरी लड़कियों को पढ़ने में मदद की । सावित्री बाई फुले के बिना देश की शिक्षा और समाजिक उत्थान की बात अधूरी है। सावित्रीबाई फुले का जन्म 03 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थ‍ित नायगांव नामक छोटे से गांव में हुआ था। महज 9 साल की उम्र में पूना के रहने वाले ज्योतिबा फुले के साथ उनकी शादी हो गई। इस समय ज्योतिबा फुले भी महज 13 साल के थे. विवाह के समय सावित्री बाई फुले पूरी तरह अनपढ़ थीं, तो वहीं उनके पति तीसरी कक्षा तक पढ़े थे। कहा जाता है कि उस वक्त केवल ऊंची जाति के पुरुष ही शिक्षा प्राप्त कर सकते थे, दलित और महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नहीं था तब सावित्री बाई फुले ने अपने पति दलित चिंतक समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले से पढ़कर सामाजिक चेतना फैलाई थी. उन्होंने 19वीं सदी में स्त्रियों के अधिकारों, अशिक्षा, छुआछूत, सतीप्रथा, बाल या विधवा-विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी, अंधविश्वास और रूढ़ियों की बेड़ियां तोड़ने के लिए लंबा संघर्ष किया।राजद जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,मानसी नगर पंचायत उपमुख्य पार्षद सह जिला महासचिव पप्पू सुमन,वार्ड पार्षद अमृतराज, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार,चंद्रशेखर कुमार,शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ०संजय माँझी, राजद नेता रोहित कुमार,रौशन कुमार, छात्र नेता आर्यनराज सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें