27.1 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर अली अहमद ने किया योगदान, अधिवक्ताओं में हर्ष

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर योगदान देने वाले पूर्व में मुजफ्फरपुर में प्रिंसिपल जज के पद पर पदस्थापित थे।उन्होंने आज व्यवहार न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर अपना योगदान दिया ।जानकारी के अनुसार 2 वर्ष पूर्व खगड़िया में एडीजे फास्ट एवं थर्ड के पद पद पर रहते हुए अपनी मर्यादित पहचान छोड़ चुके है। ।ज्ञात हो तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमुद कुमार सिंह का तबादला बेगूसराय हो जाने के कारण रिक्त था ।वही जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली अहमद के पदस्थापन से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने हर्षित भाव से स्पष्ट किया कि अब मामले के निष्पादन में‌ और गति आएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें