27.1 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

शस्त्रों का सत्यापन दिनांक 15 से 18 जनवरी 2024 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक किया जाएगा

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी आगामी लोकसभा आम निर्वाचन -2024 के निमित्त शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए सीतामढ़ी जिला के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्र अनुज्ञप्ति पर आधारित शस्त्रों का थाना वार भौतिक सत्यापन के लिए थानावार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शस्त्रों का सत्यापन दिनांक 15, 16 एवं 18 जनवरी 2024 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक किया जाएगा।सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं थानाध्यक्ष* को निर्देशित किया गया है कि अपने यहां शस्त्र से संबंधित संधारित पंजी से मिलान कर शस्त्र का सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे। सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि अपने चौकीदार के माध्यम से संबंधित थाना अंतर्गत शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी को अपने स्तर से नोटिस निर्गत कर शत प्रतिशत तामिला करा कर धारित शस्त्र का सत्यापन के पश्चात तामिला प्रतिवेदन एवं शत प्रतिशत सत्यापन प्रतिवेदन निश्चित रूप से जिला शस्त्र कार्यालय में विशेष दूत के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करेंगे।वैसे शस्त्र अनुज्ञप्ति धारी जो अपने शस्त्रों का निर्धारित तिथि एवं समय पर भौतिक सत्यापन नहीं कराते हैं तो इसे आयुध नियमावली का उल्लंघन समझा जाएगा तथा उनकी शास्त्र अनुज्ञप्ति को निलंबन/ रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित थाना पर उपस्थित होकर शस्त्रों का सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे एवं उक्त तिथि को ही सत्यापन प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में जिला को उपलब्ध कराएंगे। वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी जो अपने शस्त्र का निरीक्षण नहीं कराते हैं उनकी विवरानी अलग से मंतव्य के साथ भेजेंगे। संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे शस्त्र निरीक्षण कार्यक्रम का अपने-अपने क्षेत्र में वृहत प्रचार प्रचार सुनिश्चित कराते हुए शस्त्रो का निरीक्षण शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें