जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा क्रिमिनलअपील 9322 /2022 दिनांक 15.12. 2022 निर्णय के आलोक में जिले के सभी थानाध्यक्षों को
राजेश पांडे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद ने पारित आदेश को जागरूकता माध्यम से अवगत कराते हुए बीमा संशोधन अधिनियम 2022 में पारित किए गए निर्णय को अनुपालन सुनिश्चित करने एवं सभी दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु बताए। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस क्रिमिनल अपील आदेश में काफी विस्तार से बीमा अधिनियम पर अपना मत स्पष्ट करते हुए आदेश पारित किए हैं। इस हितकारी निर्णय से बीमा विवादों के दावा धारकों को काफी मदद मिलेगी।
आगामी 9 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक में प्राधिकार सचिव ने बताया कि न्यायालय के लंबित मामलों में निर्गत नोटिस को ज्यादा से ज्यादा तामिल कराने को सुनिश्चित करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व ही प्री सिटिंग के माध्यम से समाधान कराया जा सके।


