जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद उप विकास आयुक्त ने संचालित मुख्यमंत्री कुशल युवा कार्यक्रम, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड एवं स्वयं सहायता भत्ता योजनाओं का विस्तार जानकारी प्राप्त किया। डी.आर.सी.सी. केन्द्र पर संचालित आधार सीडिंग कार्य के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया।प्रबंधक द्वारा बताया गया कि माह दिसम्बर, 2023 तक 45 एवं जनवरी, 2024 तक 65 लाभार्थियों का आधार सीडिंग किया गया है। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत माह दिसम्बर, 2023 तक 289 एवं जनवरी, 2024 तक 95 लाभ दिया गया है।निरीक्षण में सहायक प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिले में पांच आईटीआई केन्द्र जुड़े है , जो काफी लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो रहा है। वित्तीय कार्य/योजना का जानकारी भी दिया गया। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के 95 लंबित आवेदन है जिसको शीघ्र निष्पादित करने का निदेश दिया गया।उप विकास आयुक्त ने तीनों परियोजना के मैनेजर को निर्देश दिया गया कि बीआरसीसी द्वारा संचालित तीनों योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का भी निदेश दिया गया। साथ कॉलेज/महाविद्यालयों में कैम्प आयोजित कर छात्रों को लाभान्वित करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


