जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के सैदपुर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष राजाराम सिंह के नेतृत्व में श्रीराम जी का 22 जनवरी को भगवान भी राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आम जनों को घर घर में दीप जलाने को लेकर गाजे बाजे के साथ अक्षत कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सैदपुर पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता विजेंद्र यादव ने अपने माथे पर कलश लेकर शोभा यात्रा में शामिल होकर नगर भ्रमण किया तो वहीं दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने घर घर जाकर अक्षत वितरण किया। इस दौरान भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा की अक्षत कलश यात्रा निकालकर भगवान श्री राम जी को 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा में लोगों को अपने अपने घरों में 22 जनवरी को दीप जलाने का अक्षत न्योता दिया गया है। अक्षत कलश शोभा यात्रा सैदपुर पंचायत से होते हुए बलहा पंचायत के बालाजी हनुमान मंदिर में सम्पत किया, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम राम के नारे लगाते रहे। किसी तरह का अनहोनी ना हो इसको लेकर सैदपुर से बलहा पंचायत तक हर चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती किया गया। अक्षत कलश शोभा यात्रा में भाजपा के रंजीत दास,सैदपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सोगारत यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार सिंह , अवधेश कुमार के अलावे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


