*वॉर्ड पार्षद सह संसद प्रतिनिधि हीरा लाल यादव के कथित प्रयास से ठंड शीतलहर को लेकर जिले के सभी शिक्षक संस्थान 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया। खगड़िया जिला अधिकारी अभी कुमार पांडेय ने शीतलहर और ठंड को देखते हुए खगड़िया जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थान को 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया। कक्षा 1 से 8 तक के सभी प्राइवेट सरकारी स्कूलों का पाठन क्रिया पूरी तरह बंद रखा जाए वहीं 9वी कक्षा का शैक्षणिक प्रतिक्रिया पहले की तरह ही चालू रहेगी । मानसी प्रखंड सांसद प्रतिनिधि और नगर पंचायत मानसी वार्ड पार्षद हीरालाल यादव ने खगड़िया जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया । इससे पहले सांसद प्रतिनिधि हीरालाल यादव ने खगड़िया जिला अधिकारी से मांग की जिले में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है।
जिससे बच्चे क्या जवान बूढ़े भी दिन के 10:00 बजे के बाद ही घर से निकालना पसंद करते हैं जिसे आज खगड़िया अधिकारी ने ठंड और शीतलहर को देखते हुए एक से आठवीं कक्षा तक का सभी सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं को बंद रखने का आदेश दिया इसके लिए जिलाधिकारी को धन्यवाद।
ठंड को देखते हुए खगड़िया जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थान को 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


