जेएनए/मनोहर कुशवाहा
समस्तीपुर । जिले के परसा गांव एवं बघौनी के बीच एक बगीचे में पहले से घात लगाए अपराधियों ने शिवाजीनगर थाना के तेलिया टोल उत्तर परसा गांव निवासी विजय कुमार मंडल की बेटी को गोली मार दी। वहीं गुड़िया कुमारी आम दिनों की तरह सुबह नौ बजे गांव से पगडंडी वाले रास्ते से बहेड़ी में कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी शिक्षक ने छात्रा को पूर्व में ही गोली मारने की धमकी दी थी और छात्रा ने थाना में आवेदन भी दिया था। परिजनों का आरोप है कि आवेदन देने के बाद भी पुलिस ने कोई पहल नहीं की। जबकि
शिवाजीनगर थाना अंतर्गत कोठियां गांव की है। एक निजी स्कूल के शिक्षक ने प्रेम में बाधक बनने पर गोली मारकर उस छात्रा की हत्या कर दी। टीचर ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब छात्रा खेत के रास्ते कोचिंग पढ़ने के लिए बहेड़ी जा रही थी। हत्या का आरोपी युवक एक निजी स्कूल में शिक्षक है। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने निजी स्कूल को आग के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोपी शिक्षक नालंदा जिले का बताया गया है। छात्रा की पहचान परसा पंचायत के वार्ड 1 निवासी विनय कुमार की पुत्री गुड़िया कुमारी (19) के रूप में की गयी है। वह बीपीएससी की तैयारी में जुटी हुई थी। जिसके लिए प्रतिदिन कोचिंग करने बहेड़ी जाती थी। गोली मार हत्या की खबर सुनते ही घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गयी। मृतका के परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे।परिजनों का कहना था कि आरोपी शिक्षक ने छात्रा को पूर्व में ही गोली मारने की धमकी दी थी जिस पर छात्रा ने थाना में आवेदन भी दिया था। जबकि परिजनों का आरोप है कि आवेदन देने के बाद भी पुलिस ने कोई पहल नहीं की जिससे उक्त शिक्षक ने इस घटना को अंजाम दिया। जेएनए के अनुसार, छात्रा की हत्या करने वाले शिक्षक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका छात्रा गुड़िया अक्सर विरोध करती थी और उसी रंजिश में शिक्षक ने इस घटना को अंजाम दिया।
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ:दिन दहाड़े नालंदा के प्राईवेट शिक्षक ने मारी गोली,मौत
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


