23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रनिर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद स्थानीय एस एस कॉलेज, जहानाबाद में एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद के आई.क्यू .एसी.और भुगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रवाद एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने प्रभावशाली संप्रेषण कौशल और उच्च वैचारिकी का प्रदर्शन करते हुए अपने विचारों को सुस्पष्ट रूप से रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भुगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० स्नेहा स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे दिलों में बिना राष्ट्रवाद की भावना के उद्भिद हुए हम राष्ट्रनिर्माण की ओर प्रवृत्त हों ही नहीं सकते। उन्होंने आगे कहा कि हमें जातीयता और सांप्रदायिकता जैसे संकुचित विचारों से परे उठ कर व राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर अपने देश के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका को पूरी सक्रियता के साथ निभानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रनिर्माण का महान लक्ष्य तब ही प्राप्त किया जा सकता है,जब कि इस महायज्ञ में समाज के प्रत्येक वर्ग की उत्साहपूर्ण भागीदारी हो। इस अवसर पर भुगोल विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ० सीमा कुमारी ने भी अपना विचार रखा।
छात्र-छात्राओं के उत्साहपूर्ण उपस्थिति के बीच हुए इस भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा कुमारी को प्राप्त हुआ, वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः शबनम कुमारी और अमित कुमार रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें