31.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

अलौली अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह को निगरानी टीम ने 20 हजार रुपए घूस लेते धर दबोचा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया में निगरानी की बड़ी कार्रवाई दाखिल-खारिज के बदले मांगे थे। एक लाख, सौदेबाज़ी के बाद 30 हजार पर हुआ था तय , निगरानी  पटना की टीम ने बुधवार सुबह खगड़िया जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए, खगड़िया जिले के अलौली अंचल के राजस्व कर्मचारी सत्येन्द्र सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ धर दबोचा। यह गिरफ्तारी खगड़िया से झीमा गाँव जाने वाली सड़क पर हेलना धार पुल के उत्तरी छोर पर की गई। परिवादी गुड्डू कुमार, ग्राम सहोरखा (थाना मोरकाही), ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को शिकायत दी थी कि सत्येन्द्र सिंह ने उनके जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में पहले एक लाख रुपये की मांग की। बातचीत के बाद मामला 20 हजार रुपये में तय हुआ।
शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 69/25 दर्ज करते हुए पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और सत्येन्द्र सिंह को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पहले महिला थाना के पास बुलाया, फिर कहा “मुंशी को दे दो” डीएसपी विकास कुमार ने बताया कि सत्येन्द्र सिंह ने सुबह 7 बजे परिवादी को महिला थाना के पास बुलाया। फिर खुद वहां नहीं पहुंचा और फोन कर कहा कि पैसे मुंशी मनोज को दे दो। लेकिन परिवादी ने स्पष्ट कहा कि वह पैसे सीधे राजस्व कर्मचारी को ही देगा। जैसे ही सत्येन्द्र सिंह ने पैसे लिए, टीम ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में प्रस्तुत किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें