26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

आज़ाद वेलफेयर सेंटर में रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*महान उद्योगपति के निधन की प्रथम पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखा
गया* अ

गयाजी में भारत के महान उद्योगपति, परोपकारी और पद्म विभूषण व पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन की आज प्रथम पुण्यतिथि पर पूरे देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी क्रम में स्वयंसेवी संस्था आज़ाद वेलफेयर सेंटर के प्रधान कार्यालय, न्यू करीमगंज में उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। संस्था के सचिव डॉ. के. के. कमर ने कहा कि रतन टाटा जैसे व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं। वे न केवल एक उत्कृष्ट उद्योगपति थे, बल्कि एक महान समाजसेवी भी थे, जिन्होंने अपने कार्यों और मानवीय दृष्टिकोण से करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया। डॉ. कमर ने कहा कि रतन टाटा के आदर्श, ईमानदारी, और नैतिक मूल्यों से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जीवन यह सिखाता है कि सफलता का अर्थ केवल धन-संपत्ति अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाना भी है। श्रद्धांजलि सभा में इसराफुल हक, मो. परवेज़ आलम, अजीत कुमार, मो. हाशिम, सतीश कुमार, अवधेश कुमार सहित कई सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रतन टाटा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें