23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति के नेतृत्व मे जहानाबाद जिले के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु GO VOTE मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद मतदाता जागरूकता GO VOTE मानव श्रृंखला मे जहानाबाद जिले उच्च विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र/छात्राएं के साथ साथ स्काउट एण्ड गाईड के कार्यकर्त्ता शामिल हुए। GO VOTE मानव श्रृंखला का फोटोग्राफर ड्रोन के माध्यम से लिया गया। बच्चों के द्वारा जहानाबाद के जिला वासियों को *GO VOTE* की श्रृंखला बनाकर यह संदेश दिया कि जिला के हर एक 18 प्लस नागरिक को 11 नवंबर 2025 को अपना मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अनुरोध किया।
मतदाता जागरूकता GO VOTE मानव श्रृंखला कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति के साथ-साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह वरीय नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम श्री तेज नारायण राय, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा, निदेशक डीआरडीए रोहित कुमार मिश्रा, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सह सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती सरस्वती कुमारी, नोडल पदाधिकारी जिला स्वीप कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती विजेता रंजन, सहायक नोडल पदाधिकारी जिला स्वीप कोषांग सह डी. पी. ओ. शिक्षा श्रीमती सुष्मिता भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें