जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम 218 मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु बने डिस्पैच सेंटर प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, मखदुमपुर का निरीक्षण किया गया ।उसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 217 घोसी विधानसभा क्षेत्र का डिसपैच सेंटर उच्च विद्यालय, घोसी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मे संबंधित निर्वाची निबंधक पदाधिकारी को अपने-अपने डिस्पैच सेन्टर से पोलिंग एजेंट को रवाना करने हेतु सभी तैयारी कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने चिन्हित स्थलों को बैरिकेटिंग कर तैयार करने का निर्देश दिया। जीरो टोलेरेंस की नीति अपनाते हुऎ डिस्पैच सेंटर पर पोलिंग एजेंट को मतदान सामग्री एवं ईवीएम, वीवीपैट उपलब्ध कराते हुए सभी पारदर्शीता अपनाने का निर्देश दिया।
दोनों विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंट्रो पर पोलिंग एजेंट हेतु पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की नियमित साफ सफाई इत्यादि मूलभूत सभी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में जिला पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ निर्वाची निबंधक पदाधिकारी, 218 मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र सह अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह, निदेशक, डी.आर. डी. ए. श्री रोहित कुमार मिश्रा सहित संबंधित विधानसभा के सहायक निर्वाची निबंधक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जहानाबाद जिला अंतर्गत 217 घोसी विधानसभा क्षेत्र तथा 218 मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


