27.8 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर तिरंगा झंडा के साथ निकाला ट्रैक्टर मार्च

*संविधान दिवस पर केंद्र सरकार द्वारा संविधान को समाप्त करने की साजिश के खिलाफ जमकर बरसे किसान नेता*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले केंद्र सरकार के द्वारा वादा खिलाफी एवं ऐतिहासिक आंदोलन के साथ धोखा देने के विरोध में ट्रैक्टर मार्च तिरंगा झंडा के साथ संसारपुर मैदान से निकाला गया जो परमानंदपुर ढाला होते हुए कोशी कालेज रोड, कचहरी रोड, ओवर ब्रिज, राजेंद्र चौक, बेंजामिन चौक, महात्मा गांधी रोड होते हुए एन एच 31 बलुआही स्टैंड पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का वाजिब मांग पूरा नहीं कर रही है। किसान आत्मदाह करने को विवश है। किसानों के जमीन को पूंजीपतियों को सौंपने की साजिश की जा रही है। किसानों को अपने अधिकार के प्रति सजग होने की जरूरत है। किसान नेताओं ने अनाज का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, अनाज का डेढ़ गुना दाम देने, किसानों का सभी प्रकार का लोन माफ करने, 750 शहीद किसानों के आश्रितों को 20 लाख रुपया मुआवजा देने एवं सरकारी नौकरी देने, लखीमपुर घटना के जिम्मेदार अजय मिश्रा एवं उसके बेटे आशीष टोनी को फांसी देने, किसान आंदोलन के साथ किए गए तमाम समझौते को धरातल पर लागू करने, बिजली बिल वापस लेने, हिट एंड रन से संबंधित ड्राइवर विरोधी कानून को रद्द करने, आंदोलन के क्रम में किसानों पर किए गए मुकदमे को समाप्त करने, गैर मजरूवा खास जमीन का रसीद काटने, मोटेशन करने एवं खरीद बिक्री पर लगी रोक जल्द हटाने, किसानों के धान अधिप्राप्ति में प्रति क्विंटल 500 रुपए अतिरिक्त बोनस देने एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने, खाद बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाने एवं सस्ते दर पर किसानों को उपलब्ध कराने तथा किसानों को सब्सिडी रेट पर खाद मुहैया करने, सभी प्रकार के किसानों का ऋण माफ करने एवं लोन उपलब्ध करने की गारंटी करने की मांगों के बाबत महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
ट्रैक्टर मार्च में किसान संघर्ष समन्वय समिति के प्रभा शंकर सिंह, प्रभाकर सिंह, रविंद्र यादव, किरण देव यादव, शैलेंद्र वर्मा, अभय वर्मा, सुरेंद्र महतो, अनिल वर्मा, सच्चिदानंद सिंह, विनय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, भीम शाह, कुंदन मेहता, धर्मेंद्र यादव, विभाष बोस, रामप्रवेश, मनोज सदा, आदि दर्जनों किसान नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। किसान नेताओं ने कहा कि मोदी की पूंजीपरस्त सरकार किसान मजदूर आमजन विरोधी है। नेताओं ने किसान मजदूर विरोधी सरकार को गद्दी से उखाड़ फेंकने का आमजनों से आह्वान किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें