जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया समाजवादी योद्धा, फरकिया के गांधी एवं पूर्व विधायक राम बहादुर आज़ाद की पांचवीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन शुक्रवार को राम बहादुर आज़ाद चौक स्थित योगीराज डॉ. रामनाथ अघौरी पार्क में किया गया। आयोजन की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष श्री मनोहर यादव ने की। श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज़ाद जी जैसे नेताओं ने लोहिया, जय प्रकाश और कर्पूरी के विचारों को जीवन पर्यंत आत्मसात किया। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी।
मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद मो. साहेबुद्दीन,राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, राजद जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार, युवा राजद प्रधानमहासचिव मो नसीम लंबू ,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी आदि ने पुष्पांजली अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व विधायक आज़ाद समाजवाद के पुरोधा थे और हमेशा जमीन से जुड़े रहे। वैश्य पोद्दार महासभा की अध्यक्ष मंजूबाला पोद्दार, विमलेंदु देव, अशोक देव, अंजय देव, अमित पोद्दार, आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि समाजवादी विचारक राम बहादुर आज़ाद सही मायने में फरकिया के गांधी थे। मौके पर बालेश्वर आज़ाद, आशुतोष पोद्दार, अनिल गांधी, विमल किशोर पोद्दार, राजकुमार पोद्दार, विजय देव, मालती देवी राजद नेता रोहित कुमार,नंदकिशोर कुमार,विक्की आर्या, अजीत तिवारी आदि ने जेपी सेनानी आज़ाद की कृतियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
पूर्व विधायक राम बहादुर आज़ाद की पांचवीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


