*मादक पदार्थ के सेवन से वर्तमान और भविष्य दोनों का होता है नाश :- प्रेम कुमार यशवन्त*
जगदूत न्यूज बेगुसराय से मोहमद नबी आलम कि रिपोर्ट बेगुसराय साहेबपुर कमाल प्रखण्ड के मल्हीपुर सबदलपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम सह भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों को सम्बोधित करते हुए यशवन्त ने कहा कि मादक पदार्थ के सेवन से हमारे पैसे की बर्बादी, स्वास्थ्य का नुकसान, समाज में अपनी छवि को क्षति, घर में कहल, माहौल बिगाड़ने का आरोप के साथ साथ अपने कार्य क्षमता में भी गीराबट आती है। नशा से हमारा सर्वस्व नुकसान होता है इसलिए कभी भी छात्रों को नशा के मकड़जाल में नहीं फंसना चाहिए। जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नशा मुक्त भारत शिक्षा प्रकोष्ठ खगड़िया के जिलाध्यक्ष दिपक कुमार थे। अपने सम्बोधन मे श्री दिपक कुमार ने विस्तार पुर्वक नशा से होने बाले नुकसान को बताया। नशा मुक्ति जागरूकता भाषण प्रतियोगिता में पांच छात्रा और तीन छात्र को नशा मुक्त भारत की ओर से पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। छात्रों का नाम शिवांगी कुमारी, मुस्कान कुमारी, साक्षी कुमारी, निधि कुमारी, मिनाक्षी कुमारी, छात्र युवराज कुमार, गौरव कुमार, रोहन कुमार है को सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार आसु, कुमारी निलम, अनिता कुमारी, चन्दा कुमारी, पिंकी कुमारी , वैभव कुमार, रणवीर कुमार, सरोज कुमार, आलोक कुमार, सोनु कुमार सिंह, फरहत खातुन, मुरारी यादव व अन्य शिक्षकों के साथ दर्जनभर छात्र मौजूद थे।


