*मोरकाही थाना क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद*
जगदूत न्यूज राकेश कुमार की रिपोर्ट खगड़िया पुलिस, DIU टीम खगड़िया और STF [SOG-03] पटना की संयुक्त कार्रवाई में मोरकाही थाना क्षेत्र के कोदर गांव में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का सफल उद्भेदन किया गया। कार्रवाई में 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के निर्देश पर अवैध अग्नेयास्त्रों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि नितिश कुमार अपने गिरोह के साथ अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा है। सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने मौके से अवैध अग्नेयास्त्र बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त
1. मो0 औरंगजेब उर्फ अंगूर, उम्र 34 वर्ष, पिता मो0 शमशेर उर्फ सुदो, ग्राम मिर्जापुर बरदह, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर
2. मो0 सज्जाद, उम्र 40 वर्ष, पिता मो0 मुस्तफा, ग्राम मिर्जापुर बरदह, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर
3. मो0 शमशाद, उम्र 36 वर्ष, पिता स्व0 मो0 हैदर, ग्राम मिर्जापुर बरदह, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर
4. मो0 बाबर, उम्र 34 वर्ष, पिता मो0 जमाल, ग्राम मिर्जापुर बरदह, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर
5. मो0 शमीम, उम्र 36 वर्ष, पिता मो0 कलाम, ग्राम मिर्जापुर बरदह, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर
6. मो0 मनीवर आलम उर्फ मोनू, उम्र 30 वर्ष, पिता मो0 नासिर उद्दीन, ग्राम मुस्कुरपुर, थाना गोगरी, जिला खगड़िया
7. नितिश कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता नंदकिशोर यादव, ग्राम संतोष, वार्ड नं 10, थाना अलौली, जिला खगड़िया
बरामदगी पुलिस ने मौके से 5 पिस्टल मैगजीन सहित, 6 मैगजीन, 8 गोली, 3 अर्द्ध निर्मित पिस्टल, 4 हथौड़ी, 6 गोल रेती, 4 आरी ब्लेड, 1 हैंड ड्रिल मशीन, 10 बड़ी रेती, 15 लोहे का छेनी, 40 छोटा स्क्रूप, 2 बाड़च, 4 मोबाइल और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। इस संबंध में मोरकाही थाना कांड संख्या 77/26 दर्ज कर अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त मो0 औरंगजेब उर्फ अंगूर का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ मुफस्सिल [जिला मुंगेर] थाना कांड संख्या 234/15 और साइबर [जिला मुंगेर] थाना कांड संख्या 55/24 में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


