27.9 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

15 मई, 2026 तक जहानाबाद जिले मे 300 सुरक्षा बल जवानों  (SIS) के पद के लिए पंजीयन एवं भर्ती शिविर का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद  जिले के इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मिल रहा है, जिसमे 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा बल जवानों (SIS) के लिए 300 पंजीयन एवं भर्ती की प्रक्रिया के ‘ लिए आवेदन प्राप्त किया जा रहा है, जिसका विवरणी निम्नवत. है।

 

01) सुरक्षा अधिकारी – 50 पद के लिए योग्यता स्नातक किसी भी विषय मे, आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष तक, हाईट 165 सेंटीमीटर प्लस, बजन 60 किलोग्राम से 85 किलोग्राम तक होना चाहिए, जिसके लिए वेतन 27,000/- रुपये से 34,500/- रुपये तक दिया जाएगा।

02) सुरक्षा सुपरवाइजर- 30 पद के लिए योग्यता बारवी पास, आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष तक, हाईट 168 सेंटीमीटर प्लस, बजन 60 किलोग्राम से 90 किलोग्राम तक होना चाहिए, जिसके लिए वेतन 23,000/- रुपये से 30,000/- रुपये तक दिया जाएगा।

03) सुरक्षा जवान – 150 पद के लिए योग्यता मैट्रिक (पास/ फैल), आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष तक, हाईट 168 सेंटीमीटर प्लस, बजन 56 किलोग्राम से 90 किलोग्राम तक होना चाहिए, जिसके लिए वेतन 13,000/- रुपये से 18,000/- रुपये तक बिहार मे तथा 18,000/- रूपये से 28,000/- रुपये तक बिहार से बाहर के लिए दिया जाएगा।

04) एस. एल. वी. जवान – 50 पद के लिए योग्यता आठवीं पास, आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक, हाईट 165 सेंटीमीटर प्लस, बजन 50 किलोग्राम से 90 किलोग्राम तक होना चाहिए, जिसके लिए वेतन 17,000/- रुपये से 20,000/- रुपये तक दिया जाएगा तथा

05) कैस कस्टेडियम – 20 पद के लिए योग्यता बारवी पास, आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक, हाईट 162 सेंटीमीटर प्लस, बजन 45 किलोग्राम से 90 किलोग्राम तक होना चाहिए, जिसके लिए वेतन 15,000/- रुपये से 18,000/- रुपये तक दिया जाएगा तथा रहने खाने के लिए प्रतिदिन 300/- रुपये दिया जाएगा। उपरोक्त पदो के लिए पात्र अभ्यर्थी को पी.एफ., ई. एस. आई. सी., इंसोरेंस, बोनस, रिटायरमेंट पेंशन इत्यादि सुविधा दी जाएगी। सुरक्षा बल जवानों (SIS) के लिए पंजीयन एवं भर्ती का आवेदन प्रखंडवार शिविर आयोजित कर किया जा रहा है, जिसमे दिनांक 08 मई, 2026 को घोसी प्रखंड परिसर में,दिनांक 09 मई, 2026 को काको प्रखंड परिसर में, दिनांक 11 मई, 2026 को मोदनगंज प्रखंड परिसर में, दिनांक 12 मई, 2026 को जहानाबाद सदर प्रखंड परिसर में, दिनांक 13 मई, 2026 को मखदुमपूर प्रखंड परिसर में, दिनांक 14 मई, 2026 को रतनी फरीदपुर प्रखंड परिसर में तथा दिनांक 15 मई, 2026 को हुलासगंज प्रखंड परिसर में आयोजित किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें