31 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

मणिपुर में महिलाओं के साथ जिस प्रकार के दुर्व्यवहार .किया गया .इसको लेकर .मंत्री मंत्री अमित शाह जी का पुतला दहन किया गया ,संजय कुमार जाधव

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जिला समाहरणालय कारगिल चौक पर मणिपुर में महिलाओं के साथ जिस प्रकार के दुर्व्यवहार किया गया इसको लेकर माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी का संध्या 4:00 बजे पुतला दहन किया गया जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने केंद्र सरकार से मांग किया माननीय गृह मंत्री जी अपने पद से इस्तीफा दे एवं मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर तत्काल सरकार को बर्खास्त किया जाए। पूर्व काल में महाभारत में द्रौपदी का चीर हरण किया गया था उस वक्त द्रौपदी का इज्जत को बचाने के लिए कृष्ण को आना पड़ा था लेकिन आज 69 दिन से मणिपुर में घटना को दवा जा रहा है सरकार मौन धारण कर लिया है मणिपुर के महिलाओं की इज्जत को तार-तार किया गया फिर भी हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं गृह मंत्री अमित शाह जी एक लफ्ज़ भी अपनी जुबान से नहीं बोले धन्य है उत्तम न्यायालय जिन्होंने इस घटना पर संज्ञान लिया। इसीलिए जन अधिकार पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती है कि मणिपुर के तत्काल सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन जल्द से जल्द लगाने का काम करें। पुतला दहन कार्यक्रम में हमारे पार्टी के जिला सचिव राकेश कुमार निराला, छात्र जिला अध्यक्ष विक्की कुमार ,युवा नेता शैलेंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष का को अखिलेश कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष घोसी चंदन कुमार यादव, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, लालू यादव, पंकज कुमार , शिव नाथ यादव, राहुल यादव, रवि यादव एवं सैकड़ों कार्यकर्ता लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें