26.1 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला निवार्चन पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा की गई।

जगदूत न्यूज बिहार से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला निवार्चन पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा की गई। वीसी में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए एवं सभी मतदान केंद्रों पर ए ०एम ०एफ की सुविधा, pwd voters के लिए आयोग द्वारा मतदान केंद्रों पर निर्धारित आवश्यक सुविधा प्रदान करने हेतु सभी को निदेेश दिया गया। संभावित हीट वेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर जहां शेड की व्यवस्था नहीं है वहां अनिवार्य रूप से शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार द्वारा शांतिपूर्ण, स्वच्छ निष्पक्ष,भय मुक्त एवं सहभागितापूर्ण निर्वाचन के आयोजन के निमित पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के साथ सभी कोषांगो के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें