42.6 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

पद्मविभूषण स्व0 रामविलास पासवान के गृह प्रखण्ड में राजेश वर्मा का हुआ जगह जगह भव्य स्वागत

*अलौली क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी को जन संपर्क के दौरान मिला प्यार और आपार जन समर्थन*

*हमारे आदर्श स्व0 पासवान जी की धरती को नमन:राजेश वर्मा*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया एनडीए समर्थित लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार राजेश वर्मा ने एनडीए घटक दल के सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मविभूषण स्व0 रामविलास पासवान के गृह प्रखण्ड क्षेत्र अलौली के चातर,अम्बा,इचरूआ, मधुपुर, थरौआ टोला,अलौली, रौन,सहषी, एलास,जोगिया एवं हरिपुर आदि दर्जनों गांवों में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में हेलिकॉप्टर छाप पर वोट देने की अपील की।इससे पहले उन्होंने स्वर्गीय पासवान को अपना आदर्श बताते हुए उनके गृह प्रखण्ड क्षेत्र की पावन धरती को नमन किया।उन्होंने कहा कि यह धरती उर्वरा धरती रही है।इस धरती के लाल राष्ट्रीय लेवल पर खगड़िया जिला को गौरवान्वित करने का काम किये।आज जो इस फरकिया में रेलवे की पटरी देख रहे हैं उन्ही महापुरुष की देन है। दूरसंचार के क्षेत्र में उनके बदौलत ही इतनी बड़ी क्रांति आयी है।गरीबों की थाली में मुफ्त भोजन का साधन पासवान जी के तपस्या का फल है।उन्हीं के अधूरे सपने को साकार करने के लिए और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास तथा लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन की छाया में आमजनों का विकास व खगड़िया लोकसभा क्षेत्र की तरक्की की गाड़ी को और तेज करने के लिए हम संकल्पित हैं।हमें एक बार अवसर दें हम रोजगारपरक,विकसित और खुशहाल खगड़िया देंगे।ये वादा नहीं है ये हमारे दिल की गहराई से निकली सच्चे संकल्प है।
जनता संपर्क के क्रम में जगह जगह लोगों ने राजेश वर्मा को माला पहना कर भव्य स्वागत किया।लोगों के आपार समर्थन से आह्लादित राजेश वर्मा गदगद दिख रहे थे।
जन संपर्क के दौरान उनके काफिले में जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल,लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव,पूर्व विधायक चन्द्रमुखी देवी,जदयू कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,जदयू के जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह मुखिया,नरेश सिंह, महासचिव दिलीप सिंह, दिलीप कुमार पोद्दार, मनीष कुमार, डॉ0 ललन सिंह,भाजपा महामंत्री सुनील चौधरी, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, लोजपा आर के प्रखण्ड अध्यक्ष शम्भु यादव,लोजपा प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार,तितली भारती,मनीष उर्फ बौआ,संजू झा,जवाहर, सुभाष यादव, सिकेन्द्र शर्मा,रविन्द्र कुमार सिंह एवं किरणदेव कुमार करण आदि अलौली प्रखण्ड विभिन्न पंचायत एनडीए घटक दल के नेता एवं कार्यकर्त्ता शामिल दिखे।पिंकेश कुमार समेत स्थानीय लोगों ने एकजूटता के साथ एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी राजेश वर्मा को जिताने का भरोसा दिलाया।वहीं महिलाओं ने कहा मुफ्त चावल खाएंगे मोदी को फिर से पीएम बनायेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें