34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

प्रथम चरण के मतदान संपन्न होने के पश्चात निर्वाचन से संबंधित एवं विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट  सीतामढ़ी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ प्रथम चरण के मतदान संपन्न होने के पश्चात निर्वाचन से संबंधित एवं विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए ।प्रथम चरण के चुनाव के पश्चात किन-किन बिंदुओं पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है उन सभी बिंदुओं पर विस्तृत एवं स्पष्ट निर्देश दिया गया। वेबकास्टिंग हेतु चिन्हित मतदान केंद्र एवं भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यकता मूलभूत सुविधा को सुनिश्चित करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। शेड, पेयजल बैठने की व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। ईरदेश दिया गया कि स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करना सभी सुनिश्चित करें ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें