जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ स्टाफ एवं डॉग्स स्क्वाड टीम बरौनी के द्वारा साहेबपुर कमल स्टेशन के आसपास स्थित गांव नवटोलिया, साहेबपुर कमाल में जाकर बच्चों और अभिभावक के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया। विदित हो की कल दिनांक 26/04/24 को गाड़ी संख्या 12423 अप डिब्रूगढ़ न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर साहेबपुर कमाल स्टेशन के आसपास अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर मार गया था, जिसके कारण एक कोच के विंडो का शीशा टूट गया था ।
इसी घटना के बाबत मामले की छानबीन के क्रम में गांव में जाकर जनप्रतिनिधियों गांव के बच्चे एवं अभिभावकों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान लोगों को बताया गया कि वह रेल लाइन पर अनाधिकृत रूप से ना आए, चलती ट्रेन पर पत्थर ना मारे , रेल पटरी पर पत्थर न रखें, रेलवे का कोई भी चल स्टॉक चोरी न करें, अनाधिकृत के रूप से ट्रेन में एसीपी कर ना उतरे आदि के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया । आम जनों को यह भी बताया गया कि रेल संपत्ति आमजनों की संपत्ति है, यह राष्ट्र की संपत्ति है, राष्ट्र की संपत्ति को बचाए रखना, बनाए रखना आम जनों की जिम्मेदारी भी है । किसी भी तरह की शरारती तत्व राष्ट्र की संपत्ति के नुकसान पहुंचाने का कोशिश करता है या नुकसान पहुंचाता है तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को बताये । यह जागरूकता अभियान समय 11:00 से 13:00 बजे के बीच में चलाया गया है ।
खगड़िया आरपीएफ ने गांव में जाकर जनप्रतिनिधियों गांव के बच्चे एवं अभिभावकों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया
सम्बंधित खबरें
LEAVE A REPLY
नई खबरें



बिहार में 50 लाख लोग नहीं बचा है और नॉकरी 1 करोड़ दे रहे हैं कैसे बिहार का सभी नागरिक तो दिल्ली मुंबई गुजरात हरियाणा पंजाब etc में रह कर अपना पेट परिवार पाल रहा कई सालों से लेकिन कोई भी अभी तक बिहार में मुख्यमंत्री बना है लेकिन गरीब परिवार को रोजगार नहीं दिया है और अभी भी नॉकरी देने का बात कर रहा है लेकिन रोजगार देने का कोई जिक्र नहीं है कियू क्रप्शन होगा घोटाला होना ही है समझ में आ गया रोजगार दे नहीं रहा है लेकिन नॉकरी दे रहा है जितने के बाद देखों तब तक चारा घोटाला किया रुपया गरीब लोगों के बांट दो 9 सौ करोड़ है दे दीजिये ग़रीब लोगों को कुछ जिता देगा