जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, 28 अप्रैल राष्ट्रीय जन तांत्रिक गठबंधन समर्थित लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार राजेश वर्मा ने रविवार को सोनमनकी, झीमा,सर्वजीता, चिरैंयां,बरयाही, कबिराधाप सहित दर्जनों गांवों में सघन जनसंपर्क कर उन्नत,विकसित, सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा आर प्रमुख सांसद चिराग पासवान,पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा जी के हाथों को मजबूती करने हेतु एक एक वोट हेलिकॉप्टर चुनाव चिह्न पर बटन दबाकर आपार मतों से विजयी बनाने की अपील आमजनों से की।जगह जगह उन्हें लोगों का भरपूर प्यार आशीर्वाद और समर्थन मिला।
उन्होंने सोमवार को बेलदौर के गांधी उच्च विद्यालय के मैंदान में दिन के 10 बजे बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास पुरुष नीतीश कुमार के जन सभा में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित कर आशीर्वाद प्रदान करने की भी अपील की।प्रत्याशी राजेश वर्मा ने सिमरी बख्तियारपुर में एनडीए चुनाव कार्यालय का उदघाटन भी किया।जहां सिमरी बख्तियारपुर एनडीए घटक दल के कई प्रमुख नेतागण मौजूद थे।
जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के दौरान लोजपा रामविलाश पार्टी के प्रदेश महासचिव रतन पासवान,भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व जिला पार्षद् योगेन्द्र सिंह,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू लाल शौर्य आदि एनडीए घटक दल के नेता एवं कार्यकर्त्ता तथा स्थानीय कार्यकर्त्ता शामिल थे।
वहीं जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ,जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल,राजेश कुमार सिंह,बेलदौर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा,चौथम प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक राय ने सभा स्थल का मुआयना करने के उपरांत बताया कि सभा कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।
राजेश वर्मा को फरकिया में मिला आपार जन समर्थन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


