*बागमती नदी कटाव के रुप में तबाही लाती है,बागमती नदी का कटाव में अग्रहन गांव का भूगोल तक बदल कर रख दिया है-NSUI*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी
चौथम, खगड़िया।प्रखंड क्षेत्र के कोसी और बागमती नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव शुरू है।jna के अनुसार अभी दोनों नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। वहीं कई जगहों पर कटाव अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है।हलांकि चौथम प्रखंड की तो प्रखंड का चार पंचायत पूर्ण रूपेण इन तीन पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित इलाका है। जहां हर साल कोसी नदी और बागमती नदी बाढ़ और कटाव के रूप में तबाही लाती है। इन दिनों जहां सरसावा पंचायत के शिशवा गांव में कोसी नदी का कटाव जारी है।
वहीं दूसरी ओर अग्रहन गांव में बागमती नदी का दबाव बढ़ने लगा है। बताया जाता है कि अग्रहन गांव में हर वर्ष बागमती नदी कटाव के रुप में तबाही लाती है। बागमती नदी का कटाव में अग्रहन गांव का भूगोल तक बदल कर रख दिया है। इस वर्ष अभी भले ही कटाव शुरू नहीं हुआ है। लेकिन कटाव के मुहाने पर कई लोगों का घर एवं मिडिल सी का भवन है। अगर कटाव हुआ तो कई परिवारों का घर एवं स्कूल का भवन नदी में समा सकता है। खगड़िया एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल ने बताया कटाव के मुहाने पर लक्ष्मी चौधरी, विजय चौधरी, गुलाबी चौधरी, टूना चौधरी, छोटू चौधरी, मुगल रजक, पायल चौधरी, उमेश चौधरी, लालकुन चौधरी, बोलते चौधरी, सुरंजन चौधरी, सुमन चौधरी, राहुल चौधरी एवं सनोज चौधरी का घर है ,जबकि एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ने बताया गांव में हर बार जब भीषण कटाव शुरू होता है तो फ्लड फाइटिंग के नाम पर खानापूर्ति कर सरकारी राशि की बंदरबाट कर ली जाती है। अगर अभी से कटाव के रोकथाम के उपाय किया जाय तो कटाव से निजात दिलाया जा सकता है। उन्होंने डीएम सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कटाव शुरू होने से पहले ही कटाव के रोकथाम के पूर्ण उपाय कराने की मांग की है। जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने कहा इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये जा चुके है।
अग्रहन में मढ़राने लगा बाढ़ का खतरा, बागमती नदी का दबाव
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


