29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

नशा मुक्त भारत भाषण प्रतियोगिता स्वस्थ्य शरीर हमारे मनोबल को बढाता है , यशवन्त

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  आज मध्य विद्यालय कासिमपुर खगड़िया के छात्र एवं छात्राओं के बीच नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में एक नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता कराया गया। छात्रों ने अपने आपने भाषण में खुद नशा मुक्त जीवन जीने की बात कही और नशा से होने बाली बिमारी का विस्तृत रूप से अपने भाषण में चर्चा किया। यशवन्त ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा हमारे शरीर को खोखला कर देता है, जब आपका शरीर बिमार रहेगा तो आप का मनोबल भी घट जायेगा। स्वस्थ शरीर हमारे मनोबल को बढ़ाता है। नशा मुक्त भारत का नारा है। स्ट्रोंग मेन, स्ट्रोंग इंडिया, वही छात्रों से नशा मुक्त भारत शिक्षा प्रकोष्ठ खगड़िया के जिलाध्यक्ष दिपक कुमार ठाकुर ने नशा मुक्त, शिक्षा युक्त, और संस्कारवान समाज बनाने का आह्वान किया। भाषण प्रतियोगिता में सभी सफल छात्रों को नशा मुक्त भारत की ओर से पाठ्य सामग्री दिया गया। सभी सफल छात्रों का नाम इस प्रकार है- अनामिका कुमारी, शिवानी कुमारी, खुशी कुमारी, मानवी कुमारी छात्र मनखुश कुमार, हर्ष राज, निशान्त कुमार, देवराज कुमार, और हर्ष राज टु। मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अनिल कुमार , शिक्षक ऋषिदेव कुमार, सदानन्द कुमार, बबन कुमार, चंदन कुमार, शिक्षिका रीमा कुमारी, रीता कुमारी, मेधावी कृति, शोभाश्री, सुमन राय, पुष्पा कुमारी, शारदा भारती, मोना देवी के साथ दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें