29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

भाजपा ने कलवार समाज का सम्मान बढ़ाया, मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बना कर – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन कलवार सेवक समाज

*देश के लाखों लाख कलवार समाज में खुशी की लहर दौड़ी, युवा वर्गों में उत्साह*

JNA/S.K.Verma

खगड़िया  आज तक के इतिहास में इतना बड़ा सम्मान कलवार समाज को किसी पार्टी ने नहीं दिया जितना बड़ा सम्मान विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ” भारतीय जनता पार्टी” ने दिया, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय वो कम ही होगा। बीते दिनों, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पदासीन किया, जिससे बिहार ही नहीं पूरे देश के लाखों लाख कलवार समाज परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। आने वाले दिनों में भाजपा को कलवार समाज से लाभ अवश्य मिलेगा। उक्त बातें, कलवार सेवक समाज के फाउंडर चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से एक विशेष भेंट में कही। आगे डॉ वर्मा ने कहा डॉ दिलीप जायसवाल एक तपे तपाये भाजपा के सिपाही हैं, जो बिहार में 20 वर्षों तक भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं। बिहार विधान परिषद में तीन टर्म से सदस्य हैं। सिक्किम राज्य के भाजपा प्रभारी हैं। बिहार राज्य खाद्य निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री हैं। इतना ही नहीं सीमांचल के गांधी नाम से भी सुविख्यात हैं। ऐसे व्यक्तित्व को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाना, भाजपा की दूर दृष्टि और पक्का इरादा है। आगे डॉ वर्मा ने कहा कलवार समाज को डॉ दिलीप जायसवाल से काफ़ी अपेक्षाएं हैं। खासकर कलवार समाज के युवा वर्गों में काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में कलवार समाज के युवा वर्ग डॉ दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा संगठन से जुड़ेंगे और बिहार में भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका का निर्वाह करेंगे। कलवार सेवक समाज के फाउंडर चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को देश के तमाम कलवार समाज के सदस्यों की तरफ़ से ढेर सारी बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी। इसके अलावा देश के अन्य कलवार समाज की संस्थाओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए डॉ दिलीप जायसवाल को बधाईयां दी। बधाई देने वालों में प्रमुख हैं अखिल भारतीय व्याहुत कलवार महासभा के अध्यक्ष दिनेश भगत, जायसवाल क्लब ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, के. डी. चौधरी, कैलाश चंद्र, प्रदीप भगत, दिलीप भगत, भोला भगत, शंकर वर्मा, मनोज भगत, ईo अभिषेक, नूतन भगत, अशोक वर्मा, अरुण वर्मा, डॉ पीo वर्मा, इन्दु प्रभा, अभिलाष, ईo प्रमोद चौधरी, अशोक कुमार चौधरी तथा उमेश चौधरी आदि।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें