जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में आठवीं मदन लाल साह एकदिवसीय निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता जी डी एकेडमी मानसी में कल दिनांक 09/09/2023 शनिवार को होगा। इसमें सिर्फ एक ही स्कूल के खिलाड़ी खेलेंगे। उक्त बातें बैठक कर खगड़िया में अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की ने कहा। श्री बिक्की ने आगें बताया कि शतरंज खेल को बढा़वा देने के लिए नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी कि ओर से दिसम्बर 2023 तक लगातार खगड़िया जिले के सरकारी स्कूल व गैर सरकारी स्कूल एवं कोचिंग संस्थान में आमंत्रित करने पर अकादमी की ओर से निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता कराया जायेगा। ईक्षुक संस्थान अकादमी से सम्पर्क कर सकते हैं। बैठक में मौजूद अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार ने कहा कि कल के प्रतियोगिता की सारी तैयारी हो चुकी है ,सुबह 9 बजे से प्रतियोगिता प्रारंभ की जायेगी। श्री यशवन्त ने आगे बताया कि जनवरी 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर स्कुली शतरंज प्रतियोगिता पटना में होने की प्रवल सम्भावना है, इसको देखते हुए जिले के खिलाड़ियों को तैयार करना है। कल होने बाली अभ्यास प्रतियोगिता में अकादमी के कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार, अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी केशव कुमार यशवन्त व माधव कुमार यशवन्त प्रतियोगिता संचालन में सहयोग करेंगे।


