23.9 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

PCC सड़क सहित लगभग 50 लाख 20 हजार 5 सौ रुपये की लागत से निर्मित छह योजनाओं का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया

*रसोंक में जिप अध्यक्ष ने किया छ:
विकास योजनाओं का उद्घाटन*

*कठिन परिस्थितियों में भी खगड़िया को परिवार की तरह संभाला है -कृष्णा कुमारी यादव*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया खगड़िया सदर प्रखंड के रसोंक पंचायत में जिला परिषद अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने जिला परिषद योजना से बिषहरिया सड़क जीयालाल खेत से माड़र दक्षिणी पंचायत के सीमान तक पीसीसी सड़क सहित लगभग 50 लाख 20 हजार 5 सौ रुपये की लागत से निर्मित छह योजनाओं का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जुसमें पांच सड़कों और एक ढक्कनयुक्त नाला का निर्माण कार्य शामिल है। कार्यक्रम का आयोजन खुशनुमा माहौल में हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और उत्साहपूर्वक अपनी खुशी जाहिर किया। ग्रामिणों को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि रणवीर-कृष्णा एक नाम नहीं, बल्कि आम जनमानस के विश्वास और आत्मीयता का प्रतीक मानकर प्यार दे रहें हैं।उन्होंने कहा इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी । आमलोगों के जनजीवन कृषि और व्यवसायिक गतिविधियों को गति भी मिलेगी। जिप अध्यक्ष ने कहा, आपके नेता खगड़िया का बेटा पूर्व विधायक रणवीर यादव के नेतृत्व और मार्ग दर्शन में सिर्फ खगड़िया विधान सभा क्षेत्र में वर्ष 2005 से 2015 तक लगभग साढे पांच सौ करोड़ का विकास करवाया गया और आज भी उनके नेतृत्व में काम करवाया जा रहा है । वे कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी खगड़िया को अपने परिवार की तरह संभाला है। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, जल आपूर्ति, शौचालय निर्माण और कृषि विकास के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार धरातल पर उतारा है। आप का मान और सम्मान को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक श्री यादव के नेतृत्व में ही किये गए प्रयास से कोसी नदी में बुढवा घाट पर प्रस्तावित पूल का स्वीकृति राज्य सरकार ने दिया।प्रस्तावित पूल का निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि माड़र और सोनमनकी पुल निर्माण भी इनके ही सार्थक प्रयास का देन है। इस अवसर पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव, जिला पार्षद चंदन कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, जिप सदस्य पूनम देवी, जिला पार्षद सत्यनारायण पासवान, मुखिया प्रतिनिधि अनिल साह,ईं०क्याम उद्दीन, रंजीत कुमार रंजन,अमित यादव,गणेश शर्मा, प्रमोद राय, संजय सिंह, कृष्णदेव गुप्ता, सिंघेश्वर चौरसिया, रणवीर कुमार राणा, प्रिंस यादव, चंदेश्वरी तांती समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें