जगदूत न्यूज़ बेगूसराय से नबी आलम कि रिपोर्ट बेगुसराय 75वां गणतंत्र दिवस समाज के संवैधानिक विकास का संकल्प दिवस हो प्रो. अवधेश कुमार सिंह
26 जनवरी 2024 को एसबीएसएस महाविद्यालय, बेगूसराय में राष्ट्र के पचहत्तरवें गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया। एनसीसी परेड के पश्चात महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। गणतंत्र दिवस पर दिए गए उद्बोधन में प्रो अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पड़ाव एक उपलब्धि है। 75वां गणतंत्र दिवस समाज के संवैधानिक विकास का संकल्प दिवस होना चाहिए। महाविद्यालय में वोकेशनल कोर्स आरंभ होने की प्रक्रिया जारी है मुझे उम्मीद है कि इस वर्ष हम इसे शुरू करवा सकेंगे।
इस अवसर पर एनसीसी के छात्रों को पारितोषिक देने की घोषणा की गई साथ ही एन एस एसके छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। सम्मानित होने वाले छात्रों में गुड्डू कुमार , अमन कुमार एवं नीतीश कुमार रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी डॉ नीलेश कुमार ने महाविद्यालय के छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि संविधान का निर्माण जितना महत्वपूर्ण था उससे अधिक महत्वपूर्ण है इस लोकतांत्रिक संविधान के मूल्यों की रक्षा करना। वहीं महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ अरमान आनंद ने अपने सम्बोधन में छात्रों को संविधान में अधिकारों के प्रति सावधान और कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि भारत की गणतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है। इस अवसर पर प्रो. अमित कुमार गुंजन, प्रो विवेक सिन्हा, प्रो. रुचि जैन, प्रो संजय भगत, प्रो आसिफ अली, प्रो रोली कुमारी, प्रो आशुतोष भारती, प्रो श्वेता भारती, प्रो मोहम्मद परवेज, प्रो अशोक कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मियों में धीरज कुमार, राजीव कुमार, विमल पाठक, समीर कुमार रंजन, रामसेवक कुमार, सलित झा , कारी ठाकुर सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
S.B.S .S. महाविद्यालय बेगूसराय में 75वें गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से मनाया , प्रो0 अवधेश कुमार
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


