जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से आज आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर 217-घोषी विधान सभा क्षेत्र एवं 218-मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र में मतदान सामग्री एवं ई.वी.एम./ वीवीपेट के डिस्पैच हेतु चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया गया।
उक्त चिन्हित स्थलों क्रमशः उच्च विद्यालय, घोषी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, मखदुमपुर का निरीक्षण मतदान सामग्री एवं ई.वी.एम. हेतु अस्थाई स्ट्रॉग रूम, मतदान दल के डिस्पैच तथा वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान की उपलब्धता एवं आवागमन के दृष्टि से सुगमता इत्यादि बिन्दुओं के आलोक में किया गया।
उक्त निरीक्षण में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार, अपर समाहर्ता सह निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, 218 मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र श्रीमती सुधा गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री राहुल कुमार सहित सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


