28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

करुआ मोर जर्जर सड़क के निर्माण हेतु खगरिया सांसद राजेश वर्मा का पुतला दहन किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई खगड़िया के जिला अध्यक्ष नितिन पटेल के नेतृत्व में करूआ मोर जर्जर सड़क के निर्माण हेतु खगरिया सांसद राजेश वर्मा का पुतला दहन किया। बताते चले की करवा मोर स्थित जर्जर सड़क के निर्माण हेतु के निर्माण हेतु एनएसयूआई खगड़िया विगत कई वर्षों से संघर्षरत है इस मौके पर नितिन पटेल ने कहा खगड़िया के सांसद को सोशल मीडिया पर ही सिर्फ चमकने का शौक है। उन्हें धरातल पर जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है।

इसलिए आज मजबूर होकर करवा मोर स्थित जर्जर सड़क के कारण खगड़िया सांसद का पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर अमित रंजन विवेक कुमार सा आर्यन राज जितेंद्र कुमार अजीत कुमार सोनू कुमार रुपेश पटेल सुमित कुमार पीयूष कुमार अंकित पटेल छोटू यादव विकास कुमार काली पासवान गौतम शाह आदि लोग मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें