28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

के. बी .किड्स प्ले स्कूल का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद नेहालपुर जहानाबाद स्थित डीoएनoफाउंडेशन ट्रस्ट संचालित केoबी.o किड्स प्ले स्कूल का आज फीता काटकर उद्घाटन किया गया इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय व्यवस्थापक श्रीनाथ मिश्र, प्राचार्य श्री आशुतोष मिश्र,निदेशक रीता कुमारी तथा शिक्षक धीरज कुमार शंकर कुमार आशुतोष कुमार पिंटू सर अमरेश सर शुभम एवम शिक्षिकाओं मौजूद रहे।इस मौके पर श्री आशुतोष मिश्र ने कहा की शिक्षा वो शश्त्र है जो ताकतवर से ताकतवर परमाणु जैसे शस्त्र को भी हरा सकती है।हमारे पिताजी भी हमेसा दूसरों कि भलाई ही किया करते थे और अब मैं भी उनके दिए मार्गदर्शन पर चलते हुए कमाने के मायने न रखते हुए ज्यादा से ज्यादा बच्चे को हर सुविधा देते हुए शिक्षित करना है।एवम निदेशिका रीता मैम ने कहा कि शिक्षा हमारे समाज के विकास का वो नींव है जिसे मजबूत रहना अति आवश्यक है क्योंकि जिस तरह से एक मजबूत मकान बनने के लिए इसके नींव का ईट मजबूत होना चाहिए उसी प्रकार समाज के विकास के लिए शिक्षा रूपी नींव का मजबूत होना भी अति आवश्यक है और हम सभी केबी परिवार इसी कार्य को करने में लगे हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें