42.8 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने नाबालिक लडका को संदिग्ध हालात में देख कर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ  निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार, आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान समय करीब 09:00 बजे एक नाबालिक लडका को खगड़िया स्टेशन  पर संदिग्ध अवस्था में बिना कोई अभिभावक के इधर-उधर घुमते हुये पाया गया । पूछ-ताछ किया गया तो लड़के ने अपना नाम व् पता विक्रम कुमार, उम्र- 15 वर्ष, पिता- सेन कुमार चौधरी, माता- फूलन देवी, घर- कोयला डीह, वार्ड नंबर-04, थाना- मोरकाही, जिला- खगड़िया बताया। खगड़िया स्टेशन पर आने का कारण पूंछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया ।
तत्पश्चात उक्त लड़के को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया ।उक्त लड़के के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए जैवक माता- पिता के मिलने तक बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें