जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सुमित कुमार गुप्ता, उम्र- 33, पिता- स्व० कमल किशोर प्रसाद, घर- लोहा पट्टी, वार्ड नंबर -10, थाना- नगर, जिला – खगड़िया रेसुब पोस्ट खगड़िया आये तथा सुचना दिया कि उनका एक काले रंग का पिट्टू बैग खगड़िया प्लेटफार्म संख्या 1 से गायब हो गया है । सुचना पाकर cctv का अवलोकन किया तो ज्ञात हुआ कि यह अपना बैग खुद कही दुसरे जगह छोड़ कर प्लेटफार्म में प्रवेश करते हुए दिखाई दिया, जिसके बाद निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम के निर्देशानुसार सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह एवं स्टाफ द्वारा खगड़िया स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में खोज बिन किया गया तो उक्त यात्री का बैग सर्कुलेटिंग एरिया से सुरक्षित बरामद किया गया । बैग के अन्दर मोबाइल चार्जर, दो हजार रुपया कैश, खाना आदि था।जो सुरक्षित है ,बरामद बैग को पोस्ट लाया गया। तथा उक्त यात्री को सूचित कर पोस्ट बुलाया गया एवं उचित पहचान तथा जांच-पड़ताल करने के बाद बरामद उक्त बैग को सुमित कुमार गुप्ता को सही सलामत सुपुर्द किया गया।
खगड़िया आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए , स्कुशाल बैग बरामद कर सही पहचाना कर धारकों को बैग सुपुर्द किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


