जगदूत न्यूज पटना बिहार से पंकज गुप्ता कि रिपोर्ट पटना मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना अंतर्गत दीघा विधानसभा क्षेत्र वार्ड नंबर 20 राजबंशी नगर पुनाइचाक रोड नंबर 1 एक्सटेंशन के० जी स्कूल से कौशल्या कुंज की ओर (नाला तक) बिहार विधान परिषद डॉ संतोष कुमार सुमन के विधान परिषद निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधान पार्षद पूर्व मंत्री डॉ० संतोष कुमार सुमन के द्वारा की गई।हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में पूर्व मंत्री डॉ० संतोष कुमार सुमन ने कहा कि गरीबों के पास जब घर ही नहीं तो कैसे सफल होगा, हर घर नल जल जैसी कई योजना । हम गरीबों की पार्टी है और हम गरीबों की बात करते हैं । आज हर जिले में गरीब रोजी-रोटी और मकान के लिए परेशान है। राज्य सरकार को गरीबों की कोई चिंता नहीं । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को सिर्फ सत्ता की भूख है । गरीबों की समस्याओं से उनको अब कोई लेना-देना नहीं रहा । जब तक सत्ता परिवर्तन नहीं होगा तब तक गरीबों का विकास संभव नहीं।बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर संतोष कुमार सुमन की निधि से निर्मित सड़क के उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ हम पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ।
आपका
अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
सह राष्ट्रीय प्रवक्ता
हम (से०)
9135204551


