24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति राज सिंह को अपनी संस्था का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया

जगदूत न्यूज पटना बिहार से सनोबर खान कि रिपोर्ट दीदीजी फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेस्डर बनीं कीर्ति राज सिंह
पटना, सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने कामनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति राज सिंह को अपनी संस्था का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। पटना जिले के खुसरूपुर प्रखंड के बड़ा हसनपुर गांव की रहने वाली कीर्ति राज सिंह ने सब जूनियर पावरलिफ्टिंग कामनवेल्थ चैंपियनशिप में तीन इवेंट में हिस्सा लिया था। कीर्ति राज सिंह ने छह स्वर्ण पदक जीत कर पूरी दुनिया में बिहार का नाम रोशन किया है। कृति ने 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में छह स्वर्ण पदक जीते हैं। दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत डा. नम्रता आनंद ने कीर्ति राज सिंह को अपनी संस्था का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। डा. नम्रता आनंद ने कीर्ति राज सिंह को शुभकामना देत हुये उसे मोमेंटो, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया है।इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा, बिहार की बेटी कीर्ति राज सिंह ने पूरे देश में बिहार का नाम रौशन किया है। कीर्ति इसी तरह बिहार और अपने देश का नाम रौशन करती रहे।बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उसे निखारने की है। खेलोगे कुदोगे तो बनोगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब” बचपन से हमे एक चीज जरूर सुनने को मिलती है, लेकिन बदलते दौर के साथ इस कहावत की परिभाषा भी बदल चुकी है, क्योंकि अब खेल में भी करियर बना सकते हैं और अच्छा भविष्य पा सकते हैं।आज के समय में खेल में करियर तो बना ही सकते हैं साथ ही एक अलग पहचान भी आप बना सकते हैं।
वहीं कीर्ति राज सिंह ने दीदीजी फाउंडेशन का ब्रांड एम्बेस्डर बनने पर खुशी जतायी है।कीर्ति ने बताया कि वह जब कक्षा 4 में थी तभी से स्कूल में होने वाले खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया करती थी। कीर्ति राज सिंह इन दिनों गुवाहाटी के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन से बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। कीर्ति राज सिंह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और सभी शुभचितंको को देती है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें