22.7 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

जदयू ने साइकिल रैली निकाल किया मतदाताओं को जागरूक

*2025 से 30 फिर से नीतीश” के नारों से गूंजा खगड़िया शहर*

*विभिन्न पंचायतों में भी सफलतापूर्वक निकाली जागरूकता रैली*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को खगड़िया जिला मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
शहर में निकाली गई रैली का नेतृत्व जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने किया। यह रैली आर्य समाज स्कूल के निकट से प्रारंभ होकर मेन रोड, मील रोड, स्टेशन रोड, थाना रोड सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः आर्य समाज स्कूल स्थित शिव मंदिर के निकट समापन हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा “संकल्प हमारा टूटे नहीं, एक भी मतदाता छूटे नहीं ,सही नाम कटे नहीं, फर्जी नाम जूटे नहीं”, “सीएम नीतीश ने दी आवाज, चलो सत्यापन कराएं आज”, और “2025 से 30, फिर से नीतीश” जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए, जिससे पूरा शहर जन-जागृति के स्वर में गूंज उठा। समापन के मौके पर जिला संगठन प्रभारी एवं महादलित आयोग के राज्य अध्यक्ष श्री मनोज ऋषिदेव ने कहा कि, “लोकतंत्र में हर एक वोट की कीमत अमूल्य होती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए यह अभियान चला रहे हैं, ताकि कोई भी नागरिक मतदाता पुनरीक्षण से वंचित न रह जाए। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से 26 जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर जनसंपर्क और मतदाता सत्यापन में सहयोग करने की अपील की। जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि, “निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई रियायतों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह पूर्व प्रस्तावित साइकिल रैली आयोजित की गई, जिससे जिले के कोने-कोने तक जागरूकता पहुंचे। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे। इस ऐतिहासिक साइकिल रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से वीरेंद्र सिंह कुशवाहा (सदर विधानसभा प्रभारी)दीपक सिन्हा,नीलम वर्मा
,अनुराधा कुमारी कुशवाहा,राजकुमार फोगला,शम्भू झा,अनिल जयसवाल,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,उमेश सिंह पटेल,संदीप केडिया,अविनाश पासवान,प्रभाकर चौधरी मंटून,
रुस्तम अली,राजीव रंजन,मनोज कुमार सिंह,शहाव उद्दीन,सावन कुमार बंटी,सिद्धांत सिंह छोटू, पंकज चौधरी,अनुज कुमार शर्मा,जयप्रकाश मौर्य,हर्षवर्धन कुशवाहा,प्रभात शर्मा,राजीव कुमार ठाकुर,नरेश कुमार,
प्रीतम सिंह पटेल,मुन्नी जयसवाल एवं मंटून मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान को हर हाल में सफल बनाया जाएगा और एक भी योग्य मतदाता को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें