जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आज मंदिर पर हनुमान चलिसा का पाठके पश्चात आरती किया गया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक पशु कल्याण बोर्ड के मा. प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि शाम में 500 वर्षों के गुलामी से दुर करने के लिए ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी का इतने जल्दी एवं भव्य मंदिर बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया एवं मंदिर पर दीप जला कर दीपावली मनाया गया। अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुरे मंदिर परिसर(शंकर जी एवं महावीर मंदिर) को झालर से सजाया गया है। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए माननीय विधान पार्षद डॉ प्रमोद चन्द्रवंशी जी को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में विधान पार्षद डॉ प्रमोद चन्द्रवंशी के अलावे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, अमरजीत चन्द्रवंशी, मिथुन कुमार, सत्येन्द्र चन्द्रवंशी,सोम शरण, सन्नी कुमार एवं बाल्मीकि कुमार सहित कई युवा एवं अभिभावक के रुप मे ग्रामीण शामिल रहे।


