24.6 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

जांबाज शतरंज खिलाड़ी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दलसिंहसराय को रवाना

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया का 10 जांबाज शतरंज खिलाड़ी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दलसिंहसराय को रवाना खगड़िया संवाददाता। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में समस्तीपुर जिला शतरंज संघ द्वारा दिनांक 16 जुलाई से 20 जुलाई 2023 तक राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दलसिंहसराय में किया गया जिसमें राज्य के कई जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खगड़िया के 10 जांबाज खिलाड़ियों ने भी इसमें भाग लिया तथा 16 जुलाई 2023 को दलसिंहसराय के लिए रवाना हो गए। हरफनमौला खिलाड़ियों में बीर कुमार, शुभम कुमार,प्रशांत कुमार सिंह, माधव कुमार यशवंत, केशव कुमार यशवंत, मनोज कुमार राय,श्रीनाथ विनायक, प्रेम कुमार यशवंत एवं फुलेंद्र कुमार अपना जलवा दिखाने दलसिंहसराय को रवाना हो गए। खिलाड़ियों का हौसला वर्धन करने के लिए सतरंग अकादमी के प्रशिक्षक अमरनाथ गुप्ता भी साथ में उपस्थित हैं। जिले के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जिले वासियों ने खिलाड़ियों को शुभकामना संदेश दिया है। शुभकामना संदेश देने वालों में जय खगरिया शतरंज अकादमी के संरक्षक डॉक्टर विवेकानंद, अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार, उपाध्यक्ष युगल किशोर,सीमा देवी, राम नरेश यादव संयुक्त सचिव चंद्र राज, नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार उपाध्यक्ष विवेक भगत संयुक्त सचिव अमित कुमार संजय कुमार सदस्य अमित कुमार रवि संजय जायसवाल अनुज कुमार, शतरंज खिलाड़ी हर्षवर्धन राज आयुष कुमार विनीत विनायक, नवनीत कुमार, आयुषी प्रिया, अनुष्का कुमारी,मानव कुमार, अंकित कुमार, बादल कुमार के अलावे गणमान्य व्यक्ति शिक्षक विकास कुमार, विशंभर प्रसाद यादव दीपक कुमार तिवारी व गजेंद्र प्रसाद शामिल हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें