29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

जून एन ए सी रोड खगड़िया स्थित आमंत्रण बैंक्विट हॉल में अंतर जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया 2 जून रविवार को अंतर जिला शतरंज प्रतियोगिता का खगड़िया शहर में होगा आयोजन। खगड़िया संवाददाता । जिला शतरंज प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी जे के जवाहर ने संवाददाता को बताया कि जय खगड़िया शतरंज क्लब के तत्वाधान में दिनांक 2 जून (रविवार) को शहर के एन ए सी रोड खगड़िया स्थित आमंत्रण बैंक्विट हॉल में अंतर जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में बिहार के अन्य जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे एवं सम्मानित अतिथि अखिल बिहार राज्य शतरंज संघ के संयुक्त सचिव माननीय शिवप्रिय भारद्वाज जी शिरकत करेंगे। शतरंज प्रतियोगिता सवेरे 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक इनडोर हॉल में चलेगी । प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नंबर 9066556195, उपाध्यक्ष युगल किशोर जी 9472690553 एवं शतरंज के पुराने योद्धा अमरनाथ गुप्ता पर संपर्क कर सकते हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें