26.4 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

नकटी,रामनगर,महाजी,भ्वानंदपुर में बाढ़ के पानी में फसलों का डूबना जारी

बिहार. बेगूसराय जगदूत न्यूज़ ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम

बेगुसराय नकटी,रामनगर,महाजी,भ्वानंदपुर में बाढ़ के पानी में फसलों का डूबना जारी है और लगातार जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण बाढ़ का पानी नए इलाके में फैल रहा है। बाढ़ के कारण रविवार को खेतों में लगी फसल डूब चुकी है।सबसे अधिक नुकसान चौदरसरिया, उनतीसरसरिया, तेसरकी,उनतीसरसरिया, बीचली दियारा के मवेशी पालकों को उठाना पड़ रहा है।हजारों की संख्या में पशु का रहन सहन प्रभावित हुआ है।
भूसा के मौरका में पानी घुस आने से वह खाने के लायक नही रहा।पानी में घुस कर चारा काटना खतरे से भरा कार्य है। ढाब में पानी भर आने से आवागमन ठप पर गया है।
सरकारी स्तर पर हरेक दियारा में कम से कम तीन नाव नाविक सहित जरूरी है।
हालाकि प्रशासन के छोटे छोटे अधिकारी शनिवार शाम में गांव का दौरा करते दिखे।लेकिन उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत होना पड़ेगा।
ढैंचा और लर कटिया के बड़े बड़े फसल
पक्की सड़कों से निरीक्षण करने वालों को गंगा पानी का दर्शन नही होने दे रहा है।
अतः पंचायती राज को आपदा का फंड खर्च अपने विवेक से करने की छूट मिलनी चाहिए।
रामदीरी. दो के उत्क्रमित 10+2,एवम दो..दो प्राथमिक स्कूलों के प्रांगण में पानी प्रवेश
करता दिखा।
उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के
प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया जी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कही।
उन्होंने जिला प्रशासन को बाढ़ प्रभावित गांवों में पैनी नजर रखने आपदा पीड़ितों तक उचित स्रोत
पहुंचाने की मांग की।…

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें